nपीटीआई, नई दिल्ली: कंस्यूमर इलेक्ट्रिकल गुड्स बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया (Havells) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2027 की सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 9.72 प्रतिशत बढ़कर 349.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की तिमाही में 318.28 करोड़ का लाभ कमाया था।