Heavy Fine On Cleaning Agency For Dirty Toilets Railway Warns Of Strict Action
गंदे टॉइलट पर सफाई एजेंसी पर जुर्माना, कार्रवाई की चेतावनी भी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने गोमती एक्सप्रेस में गंदगी का मामला सामने आने के बाद काम देख रही कंपनी पर जुर्माना लगाया है। साथ ही, चेतावनी दी है कि दोबारा शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। NBT ने 22 अक्टूबर को 12420 गोमती एक्सप्रेस के टॉइलट की गंदगी की समस्या प्रकाशित की थी। इसके बाद रेलवे ने यह कार्रवाई की है। गोमती एक्सप्रेस के टॉइलट को लेकर यात्री ने रेलवे में शिकायत दर्ज करवाई थी।
स्वच्छता पखवारे के बावजूद शिकायतें : रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में स्वच्छता पखवारा मनाया जा रहा है। अफसरों की ओर से सभी स्टेशनों और रेल पटरियों की साफ-सफाई के रोज फोटो-विडियो साझा किए जा रहे हैं, लेकिन ट्रेन में दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। लखनऊ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा कॉकरोच मिलने की शिकायतें आ रहीं हैं।