वादा निभा सको, तब ही गर्लफ्रेंड बनाओ: आनंदीबेन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
only make a girlfriend if you can keep your promise anandiben patels blunt advice
n NBT न्यूज, लखनऊ

वादा निभा सको, तब ही गर्लफ्रेंड बनाओ। 13-14 साल की पढ़ने-लिखने की उम्र में किसी का जीवन बर्बाद करना कहां तक सही है? आप उसे प्रेग्नेंट कर छोड़ देते हो। मैं गर्लफ्रेंड बनाने की विरोधी नहीं हूं। शादी से पहले आत्मनिर्भरता जरूरी है। यह दो टूक नसीहत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी के सातवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी।
राज्यपाल ने शरणालयों का हवाला देते हुए कहा कि वहां कई लड़कियां अपनी जिंदगी बर्बाद होने की सजा भुगत रही हैं, जबकि इसके दोषी लड़के जेल में बंद हैं। रिहाई के लिए हमारे पास माफी की फाइलें आती हैं, लेकिन मैंने तय किया है कि ऐसे किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।