कच्चे तेल में उछाल, गिरा बाज़ार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
share market falls due to surge in crude oil sensex slips 460 points
nपीटीआई, मुंबई: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में उछाल से गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स 460.30 अंक (0.62%) गिरकर 73,249.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 123.70 अंक (0.54%) गिरकर 22,687.65 पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड (कच्चा तेल) 3 प्रतिशत की उछाल के साथ 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। जियो प्लैटफॉर्म्स के IPO को गुरुवार को बोली के दूसरे दिन जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला और यह 5.36 गुना सब्सक्राइब हो गया। वहीं, सेबी ने निवेशकों को फर्जी वट्सऐप समूहों को लेकर आगाह किया।