Tiger Shroff Firing Case Weapons Suspected To Be Thrown In Surats Tapi River Lawrence Bishnoi Gang Involved
पेज 7, लीड (टाइगर केस)
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Manish.Jha@timesofindia.com
g मुंबई : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस को आशंका है कि आरोपी वारदात में इस्तेमाल हथियार सूरत की तापी नदी में फेंककर फरार हुए। जांच में सामने आया है कि आरोपी सड़क मार्ग से सूरत पहुंचे थे। हालांकि, घटना में प्रयुक्त पिस्तौल अब तक बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि हथियार नदी में फेंके गए हों। इससे पहले 2024 में सलमान खान फायरिंग मामले में भी आरोपियों ने तापी नदी में हथियार फेंके थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने बरामद किया था। दोनों मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है।फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल रेकी करने में: 25 दिनों से रेहान, समीर और फूल सिंह विभिन्न होटल और लॉज में फर्जी पहचान के सहारे ठहरे थे। उनके पास मौजूद आधार कार्डों में नाम, जन्मतिथि और पारिवारिक विवरण गलत दर्ज थे। दस्तावेजों पर हरियाणा के हिसार स्थित आजाद नगर का पता लिखा था। जांच में पता चला कि आरोपी इन्हीं फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल ठहरने, आवाजाही करने और कथित तौर पर रेकी के दौरान अपनी असली पहचान छिपाने के लिए कर रहे थे।