Trumps Changing Policies Softness On Russia Uncertainty On Ukraine Is Global Stability At Stake
क्या चाह रहे ट्रंप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पत्र 22 अक्टूबर के मुख्य लेख ‘रूस पर इतने मेहरबान क्यों हुए ट्रंप’ से संबंधित है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की रूस और यूक्रेन को लेकर बदलती नीतियां वैश्विक राजनीति में अनिश्चितता बढ़ा रही हैं। रूस पर प्रतिबंध लगाने की बात करने वाला अमेरिका अब उसी से डीजल खरीदने की तैयारी कर रहा है। इससे यूरोप की रणनीति और NATO की एकजुटता कमजोर पड़ सकती है। ईंधन की महंगाई और आगामी चुनावों का दबाव ट्रंप के फैसलों को प्रभावित कर रहा है। ईरान के साथ टकराव ने भी अमेरिका के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी की हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या ट्रंप के तात्कालिक राजनीतिक हित वैश्विक स्थिरता से ऊपर हो गए हैं?