n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : समाज कल्याण विभाग प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए एआई और डिजिटल तकनीकों का उपयोग बढ़ा रहा है।
उपनिदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि एआई से सरकारी पत्रों के प्रारूप, फाइल नोटिंग-ड्राफ्टिंग, रिपोर्टों के सार, अनुवाद और प्रस्तुतीकरण जैसे कार्यों में सहायता मिल सकती है, जिससे समय बचेगा और दक्षता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को रूपाम के रिट्रीट कार्यक्रम में ई-ऑफिस संचालन, मानव संपदा प्रबंधन, योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों की पहचान और विभागीय समन्वय पर चर्चा हुई। कार्यालयी प्रक्रियाओं को सरल बनाने, निर्णय में देरी घटाने, संवाद और टीमवर्क बढ़ाने के उपायों पर भी मंथन हुआ। विभाग को उम्मीद है कि तकनीक से नागरिकों को सेवाएं आसानी से मिलेंगी।