Noida Elevated Road No Entry Violation Heavy Vehicles Fearless Safety At Stake
नो-एंट्री सिर्फ कागजों पर!
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n अम्बरीश त्रिपाठी, नोएडा
नोएडा के सेक्टर-18 अंडरपास से सेक्टर-61 को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण एलिवेटेड रोड इन दिनों अपनी बदहाली और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में है। जिस सड़क पर भारी वाहन ों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है, वहां से धड़ल्ले से ओवरलोड ट्रक और बड़े वाहन गुजर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि सड़क पर जगह-जगह 'नो एंट्री' के बोर्ड भी लगे हैं, फिर भी भारी वाहन बेधड़क गुजरते रहते हैं। करीब दो साल से टूटा हुआ लो हाइट बैरियर आज तक दोबारा नहीं लगाया गया, जिससे बेपरवाही साफ झलकती है।