ओलिव ने वॉरियर्स को 2-1 से दी मात

नवभारतटाइम्स.कॉम•
olive fc defeats lucknow warriors 2 1 thrilling match in 12th district football league
n NBT न्यूज, लखनऊ : 12वीं जिला फुटबॉल लीग में ओलिव एफसी ने शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में लखनऊ वॉरियर्स एफसी को 2-1 से हराया। ओलिव एफसी की ओर से मोहम्मद सोहिल और मोहम्मद जीशान ने गोल दागे। खेल के 19वें मिनट में मोहम्मद सोहिल ने पहला गोल कर ओलिव एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद 37वें मिनट में लखनऊ वॉरियर्स एफसी के रॉबिन मगर ने गोल कर मैच 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

59वें मिनट में मोहम्मद जीशान ने गोल कर ओलिव एफसी को 2-1 से आगे कर दिया, जो अंत तक निर्णायक साबित हुआ। लीग में अगले दिन तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला एलएमसी 'बी' एफसी और रिवेंजर्स एफसी के बीच होगा। दूसरा मैच वाइट ईगल एफसी और एपिक्स स्ट्राइकर एफसी के बीच खेला जाएगा।