ऑफर के लिंक से खाली हो सकता है बैंक खाता

नवभारतटाइम्स.कॉम•
bank account can be emptied by offer link how to avoid cyber thugs
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : आकर्षक ऑफर, फर्जी लिंक , केवाईसी अपडेट और डिजिटल अरेस्ट जैसे हथकंडों से साइबर ठग लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या ओटीपी व बैंकिंग पासवर्ड साझा करने से बचें। यह चेतावनी शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) में कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजिनियरिंग विभाग और साइबर क्राइम हेडक्वॉर्टर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दी। साइबर सेल के आशीष पांडेय ने बताया कि वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होते ही फौरन राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता के साथ मानसिक रूप से सतर्क रहना भी जरूरी है। किसी प्रलोभन, दबाव या जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय उसके संभावित परिणामों पर विचार करना चाहिए।