अमन को सीके नायडू U-19 टीम की कमान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
अमन को सीके नायडू U-19 टीम की कमान
n NBT न्यूज, लखनऊ : शिक्षा विभाग की देखरेख में कानपुर में होने वाली स्टेट स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को लखनऊ मंडल की U-19 और U-17 क्रिकेट टीमों की घोषणा कर दी गई। मंडलीय प्रतियोगिता के बाद घोषित U-19 सीके नायडू टीम की कमान अमन अंसारी को सौंपी गई है। स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन कानपुर में 26 अक्टूबर से होगा।

सीके नायडू U-19 टीम में कप्तान अमन अंसारी के अलावा मनोज कुमार, अभिषेक रावत, आशुतोष गौतम, प्रथम गुप्ता, अर्जुन सिंह, देवांश, कृष्ण शर्मा, अमन कुमार, माविक मिश्रा, धनंजय सिंह, अमरचंद, विश्वास वर्मा, शिखर मिश्रा और सरफराज अहमद को शामिल किया गया है। टीम के मैनेजर अमित कुमार सक्सेना और प्रशिक्षक अजय दीक्षित होंगे।
वहीं, कृष्णा सोनी की कप्तानी वाली वीनू मांकड U-17 टीम में उत्कर्ष द्विवेदी, जैनशिश सिंह, धर्मवीर सिंह, शिवा, अंश, राधा कृष्ण, पार्थ सिंह, आदित्य प्रकाश, हिमांशु, मोहम्मद अल्तमश, विराज चिरवाल, युवराज गुप्ता, अभिषेक, शौर्य प्रताप सिंह, मान अवस्थी और आर्यन पटेल को जगह मिली है। टीम के मैनेजर अतुल कुमार सोनी और प्रशिक्षक संजय कुमार होंगे।