अपना दल (सोनेलाल) का राष्ट्रीय सम्मेलन 2 को

Contributed by: gyaneshwar.prasad|नवभारतटाइम्स.कॉम•
apna dal sonelal national conference on november 2 in lucknow election of national president and discussion on new strategy
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : अपना दल (सोनेलाल) का राष्ट्रीय सम्मेलन 2 नवंबर को राजधानी में आयोजित किया जाएगा। पार्टी के इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ ही अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्वाचन व मनोनयन की प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

पार्टी नेतृत्व के अनुसार आगामी चुनावों को देखते हुए आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन में संगठन के विस्तार, नेतृत्व के गठन और भावी राजनीतिक रणनीति पर व्यापक चर्चा होगी। अधिवेशन में देशभर से पार्टी के प्रतिनिधि और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में लिए जाने वाले निर्णय संगठन को नई दिशा देने के साथ चुनावी तैयारियों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी का मानना है कि इस अधिवेशन के जरिए संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा और कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।