बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान से सुधरेगा भविष्य

नवभारतटाइम्स.कॉम•
early identification of developmental problems in children will improve future experts workshop
nNBT न्यूज, लखनऊ : बच्चों में बोलने, सीखने, समझने और व्यवहार से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान और इलाज उनके भविष्य को बेहतर बना सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, विकास में देरी के लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। इसी विषय पर शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के पीडियाट्रिक्स विभाग की ओर से राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि न्यूरोडिवेलपमेंटल डिसऑर्डर्स में बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भाषा और व्यवहार संबंधी विकास पर असर पड़ सकता है। ऐसे में शुरुआती स्तर पर समस्या की पहचान होने से बच्चे को उसकी जरूरत के अनुसार इलाज और सहयोग दिया जा सकता है। इससे उसकी सीखने और रोजमर्रा के काम करने की क्षमता में सुधार की संभावना बढ़ती है।संस्थान के डीन प्रो. राजन भटनागर और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।