घैला में बाढ़ के बाद नल से आ रहा गंदा पानी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ghailla school flood havoc dirty water coming from tap students distressed
nNBT न्यूज, लखनऊ : फैजुल्लागंज चतुर्थ वाॅर्ड स्थित बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालय घैला में पेयजल संकट गहरा गया है। कक्षा 6 से 8 तक के 53 बच्चों के लिए लगा इकलौता नल बाढ़ के बाद खराब हो गया है। 15 दिन तक बाढ़ के कारण स्कूल बंद रहा। पानी उतरने के बाद जब नल चलाया गया तो उसमें बाढ़ का गंदा पानी आ रहा है, जिसे पीना संभव नहीं है। ऐसे में छात्रों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य उमा सिंह ने बताया कि बच्चों की सेहत को देखते हुए नल के पानी का उपयोग रोका गया है और बच्चों को घर से पानी लाने को कहा गया है। नल को सही कराने और टंकी से जलापूर्ति के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है।