nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : गोमती का पानी आने के कारण कई दिनों से बंद रिवर फ्रंट रविवार से एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। एलडीए ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद रिवर फ्रंट में सफाई, मरम्मत और सुरक्षा जांच का काम लगभग पूरा हो गया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के निर्देश पर रिवर फ्रंट में सफाई अभियान चलाया गया। वीसी के मुताबिक रविवार सुबह से रिवर फ्रंट आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। लोग सुबह-शाम पहले की तरह आ सकेंगे।