Identification Of Epilepsy In Newborns Experts Brainstormed In Lucknow Neuropedicon 2026 Organized
नवजातों में मिर्गी की पहचान पर हुआ मंथन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : नवजात शिशुओं में दौरे, मिर्गी और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और सटीक इलाज को लेकर विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। ' न्यूरोपेडिकॉन 2026 ' के तहत आयोजित इस वर्कशॉप में देश भर से 15 से अधिक विशेषज्ञ और 40 से ज्यादा डॉक्टर शामिल हुए। उद् घाटन संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द ने किया। वैज्ञानिक सत्रों में नवजात शिशुओं में दौरे, हाइपोक्सिक इस्केमिक एन्सेफेलोपैथी (HIE), स्ट्रोक और मिर्गी के प्रबंधन पर मंथन हुआ। इस दौरान डॉ. अनायता हेगड़े, डॉ. नीता भार्गव, डॉ. आरबी. सिंह, डॉ. अनघा भागवत, डॉ. अचल गुप्ता, डॉ. बृजेंद्र सिंह, डॉ. तरुणा भार्गव मौजूद रहे।