सिनेमा, AI और गेमिंग का संगम बना लखनऊ फिल्म फेस्टिवल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
lucknow film festival unique confluence of cinema ai and gaming unique initiative for environmental protection
nNBT न्यूज, लखनऊ

गोमती नगर स्थित एक माल के थिएटर में शुक्रवार को ‘ लखनऊ फिल्म फेस्टिवल ’ सीजन-4 और ‘ इमैजिनेरियम 2026 ’ की शुरुआत हुई। प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन की जगह पौधे को जल अर्पित कर अनूठी पर्यावरण संरक्षण की पहल की गई। इस दौरान सिनेमा, एआई, एनिमेशन और गेमिंग का अनूठा संगम देखने को मिला।
उद् घाटन समारोह में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी सहित कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। लखनऊ फिल्म फोरम की संस्थापक व अमरेन फाउंडेशन की अध्यक्ष रेणुका टंडन ने कहा कि इसका उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को मंच देना है। महोत्सव में स्पेन, पाकिस्तान, पोलैंड और फ्रांस समेत कई देशों की फिल्मों के साथ भारतीय लघु फिल्मों और वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘इमैजिनेरियम 2026’ रहा, जिसमें एआई की मदद से फिल्म निर्माण और मास्टरक्लास पर जोर दिया गया। ‘आओ फिल्म बनाएं’ अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ महिला निर्देशक का पुरस्कार तृप्ति भोईर को मिला। लघु फिल्म ‘चाय’ और एनिमेशन फिल्म ‘अंटिल कैन फ्लाई’ को भी सम्मानित किया गया। पहले दिन ‘किलिंग अ ट्रेटर’ फिल्म के प्रदर्शन और भजन संध्या के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ।