Noida 125 Crore Fraud Deception In The Name Of Selling Plot To Businessman
कारोबारी से प्लॉट बेचने के नाम पर सवा करोड़ ठगे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, नोएडा
सेक्टर-30 में प्लॉट बेचने के नाम पर सेक्टर-26 निवासी कारोबारी गौरव कोहली से 1.25 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कारोबारी ने रत्ना सेठी, उनके पति एचएम सेठी और सोलन पराशर पर रकम लेने के बाद प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि रकम वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गौरव कोहली ने शिकायत में बताया कि 2011 में रत्ना सेठी और उनके पति एचएम सेठी ने उन्हें सेक्टर-30 स्थित एक प्लॉट बेचने का प्रस्ताव दिया था। शुरुआत में लीज डीड न होने के कारण उन्होंने प्लॉट खरीदने से इनकार कर दिया, लेकिन बार-बार कहने पर सौदे के लिए तैयार हो गए। आरोप है कि उन्होंने प्लॉट के बदले 87 लाख रुपये दिए। इसमें 12 लाख बैंक के माध्यम से और 75 लाख नकद दिए गए। इसके बाद प्लॉट के मूल दस्तावेज भी उन्हें सौंप दिए गए। हालांकि, विश्वास में लेकर उस समय लिखित समझौता और रजिस्ट्री नहीं कराई गई। इस कारण आरोपी धोखाधड़ी की करने में कामयाब रहे।