Nurses Trained In Life saving Techniques At Lohia Institute
जान बचाने की दी ट्रेनिंग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : इमरजेंसी में गंभीर मरीज की हालत पहचानने और समय रहते इलाज शुरू करने से उसकी जान बचाई जा सकती है। इसके लिए नर्सिंग स्टाफ का प्रशिक्षित होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से लोहिया संस्थान के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ने शुक्रवार को ‘एसेंशियल्स ऑफ ट्राइएज ऐंड इमरजेंसी केयर’ विषय पर कॉन्फ्रेंस कम वर्कशॉप हुई। इसमें नर्सिंग प्रफेशनल्स को तत्काल देखभाल के तरीके सिखाए गए।