Operators Locked In Room Bulldozer Batteries Stolen Sensation In Greater Noida
ऑपरेटरों को कमरे में बंद कर चुराई बुलडोज़र की बैट्री
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
दनकौर कस्बे के नजदीक खड़ी दो जेसीबी मशीनों से चोरों ने बैट्री चोरी कर लीं। वारदात के दौरान दोनों मशीनों के ऑपरेटर कमरे में सो रहे थे। आरोपियों ने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।दनकौर कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी बलराज नागर का कस्बे के नजदीक कार्यालय है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात कार्यालय परिसर में उनकी दो जेसीबी मशीनें खड़ी थीं। रात में दोनों मशीनों के ऑपरेटर पास के कमरे में सो रहे थे। देर रात चोरों ने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद दोनों जेसीबी मशीनों से कीमती बैट्री चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।