प्रॉपर्टी डीलर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम•
property dealer accused of rape by promising marriage case registered on complaint of minor victim
nNBT न्यूज, ग्रेनो : बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर पर घर में काम करने वाली लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की के पेट में दर्द होने से मामला सामने आया, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। बादलपुर कोतवाली के एसओ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले अनिल यादव के यहां पर पीड़िता काफी समय से झाड़ू पोछा करने आती थी। आरोपी की पत्नी विकलांग है। आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देकर काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था, पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो 5 महीने पहले नौकरी से निकाल दिया। पीड़िता के पेट में दर्द होने पर परिजनों ने नाबालिग होने की बात कहते हुए पुलिस में शिकायत दी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अनिल यादव के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है। लड़की की आयु की पुष्टि के लिए टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, अल्ट्रासाउंड कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।