शिक्षकों ने DM को बताईं समस्याएं

नवभारतटाइम्स.कॉम•
teachers informed dm about training and duty related problems demanded solutions
n NBT न्यूज, ग्रेनो : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं के जनगणना प्रशिक्षण , विशेष बीएलओ बूथ ड्यूटी , पीईटी परीक्षा संबंधी ब्रीफिंग व परीक्षा ड्यूटी व निर्धारित अवकाशों के बीच व्यावहारिक व प्रशासनिक समस्याओं के समाधान की मांग पर डीएम मेधा रूपम को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला मंत्री गजन भाटी ने बताया कि जनपद में 24 अक्टूबर को विशेष BLO बूथ ड्यूटी, जनगणना प्रशिक्षण एवं PET परीक्षा संबंधी ब्रीफिंग के बीच संभावित टकराव, 26 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अवकाश के दिन निर्धारित जनगणना प्रशिक्षण, 29 अक्टूबर करवाचौथ के दिन प्रशिक्षण, एक नवंबर अहोई अष्टमी के दिन PET परीक्षा में महिला कार्मिकों की ड्यूटी से जुड़े मुद्दे को उठाया।