Vinod Tawde In Ayodhya Today Will Review Awadh Regions Election Preparations
तावड़े आज अयोध्या में, अवध क्षेत्र की तैयारियां परखेंगे
Contributed by: deep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रदेश में जमीनी स्तर पर विधानसभा चुनाव तैयारियों को परख रहे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार को अवध क्षेत्र की बैठक करेंगे। यह बैठक अयोध्या में बुलाई गई है। इसमें अवध क्षेत्र के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।
विनोद तावड़े सभी प्रदेशभर की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय बैठकें कर रहे हैं। वह गोरखपुर और वाराणसी क्षेत्रों की बैठक पहले ही कर चुके हैं। शनिवार को वह अयोध्या में अवध क्षेत्र की बैठक करेंगे। इसमें क्षेत्रीय पदाधिकारियों के अलावा अवध क्षेत्र के सभी जिलों के अध्यक्ष और प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार वह क्षेत्र के सभी जिलों में चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेंगे। साथ ही आगे के लिए टारगेट देंगे। खासतौर से बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के साथ ही चुनौतियों और उनके समाधान पर बात करेंगे। अयोध्या में बैठक करने के बाद वह लखनऊ आएंगे और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों से मिलेंगे।