'वॉलिबॉल के मैदान में सुनाई पड़ेगी नारी शक्ति की हुंकार'

नवभारतटाइम्स.कॉम•
womens pro volleyball league ground will resonate with the roar of womens power players will get a new platform
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : वॉलिबॉल के मैदान में नारी शक्ति की हुंकार सुनाई देगी और महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को नया आसमान मिलेगा। यह बात सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने महिला प्रो वॉलिबॉल लीग की ट्रोफी अनावरण और खिलाड़ियों की नीलामी समारोह में कही।

गुरुवार को आयोजित इस समारोह में विधायक ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का अर्थ केवल संकल्प लेना नहीं, बल्कि बेटियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने, पहचान बनाने और आगे बढ़ने के अवसर देना है। समारोह में मेधज ग्रुप के चेयरमैन समीर त्रिपाठी, WPVL की संचालिका एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही, WPVL के संचालक डॉ. बुखरत अहमद, डॉ. आरपी सिंह, सूर्यांशी पांडेय तथा पूर्व पहलवान एवं लीग के ब्रांड एंबेसडर संग्राम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।