4 महीने से 50 बेड का अस्पताल तैयार, फिर भी लटका है ताला

नवभारतटाइम्स.कॉम•
4 महीने से 50 बेड का अस्पताल तैयार, फिर भी लटका है ताला
nसैयद अब्बास रिजवरी, लखनऊ

फैजुल्लागंज की करीब पांच लाख की आबादी के लिए दाऊद नगर में बना 50 बेड का संयुक्त अस्पताल चार महीने से तैयार खड़ा है, लेकिन इसके मुख्य गेट पर अब भी ताला है। निर्माण एजेंसी भवन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) लखनऊ के सुपुर्द कर चुकी है, लेकिन डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती न होने से ओपीडी तक शुरू नहीं हो सकी। उधर, बाढ़ का पानी उतरने के बाद इलाके में टायफायड, डायरिया और त्वचा संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पास में सरकारी इलाज न मिलने से लाचार मरीजों को 10-10 किलोमीटर दूर चक्कर काटने पड़ रहे हैं।