Dust Flying On Roads In The Name Of Cleaning Increasing Pollution Risk In Gurgaon
सफाई के नाम पर सड़कों पर उड़ा रहे धूल, प्रदूषण में हो रहा इजाफा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: शहर में प्रदूषण कम करने के लिए एक ओर कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर सफाई के दौरान उड़ने वाली धूल लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दरअसल, शहर की कई सड़कों पर सुबह 10 बजे के बाद सफाईकर्मी झाड़ू लगाते नजर आते हैं। इस दौरान सड़क पर जमा धूल हवा में उड़ने लगती है। इससे राहगीरों को दिक्कत होती है।
लोगों का कहना है कि जिस काम से सड़कों को साफ होना चाहिए, उसी के दौरान धूल उड़ने से प्रदूषण बढ़ रहा है। ग्रैप-1 लागू होने के बावजूद इस तरह की लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिलती है। उद्यमी एसपी अग्रवाल की ओर से यह मांग काफी समय से की जा रही है कि सड़कों की सफाई रात में होनी चाहिए। जब बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद होते हैं तब सफाईकर्मी झाड़ू लगाते हैं जो लोगों की सेहत के लिए ठीक नहीं है।