Sultanpur National Park Resumes Vibrancy With Chirping Of Migratory Birds 11500 Birds Counted
हज़ारों प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से सुल्तानपुर नैशनल पार्क में लौटी रौनक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सुल्तानपुर
सर्दियों की दस्तक के साथ सुल्तानपुर नैशनल पार्क में प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से रौनक बढ़ गई है। झील और आसपास के प्राकृतिक ठिकानों पर विदेशी मेहमानों की मौजूदगी देखी जा रही है। बर्ड वॉचर्स की रैंडम गणना के अनुसार, यहां पक्षियों की कुल संख्या 11 हजार 500 पहुंच गई है। इनमें करीब 9 हजार प्रवासी और 2500 स्थानीय पक्षी शामिल हैं। पिछले तीन से चार दिनों में इनकी संख्या में तेजी से बढ़ी है।साइबेरिया, यूरोप और दूसरे देशों से आने वाले प्रवासी पक्षियों की करीब 85 प्रजातियां अब तक यहां देखी गई हैं। वहीं स्थानीय पक्षियों की लगभग 150 प्रजातियों की मौजूदगी भी दर्ज की गई है। पक्षी विशेषज्ञ अनिल गंडास का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ इनकी संख्या और बढ़ेगी।