Impact Of Development Projects On Environment And Local People A Serious Concern
पर्यावरण पर असर न हो
नवभारतटाइम्स.कॉम•
26 अक्टूबर का संपादकीय 'बांध से चिंता' पढ़ा। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। कोई भी विकास परियोजना स्थानीय लोगों के हितों और पर्यावरण की कीमत पर नहीं होनी चाहिए। परियोजना को धरातल पर उतारने से पहले लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका उचित समाधान करना जरूरी है। इसके लिए सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।