पत्नी से कहासुनी, ससुराल वालों ने घर में घुसकर पीटा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
after an argument with his wife in laws entered the house and beat him four ribs fractured
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

सोहना के सदर थाना एरिया के खेड़ला में पत्नी से कहासुनी के बाद एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी के मायके फोन करने के बाद मां, दो साले और साढू घर पहुंचे और मारपीट की। घायल को पहले सोहना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की चार पसलियों में फ्रैक्चर की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, खेड़ला निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 4 अक्टूबर शाम सात बजे वह घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने अपने मायके फोन कर दिया। कुछ देर बाद उसकी सास, दोनों साले और साढू उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि घर पहुंचते ही चारों ने मारपीट शुरू कर दी। उसकी सास ने उसके बाल पकड़ लिए, जबकि दोनों सालों और साढू ने उसे लात-घूंसों से पीटा। उसने बचाव करते हुए वहां से भागकर जान बचाई।