Bjps Retort To Congresss Vote Theft Allegations Public Knows Who Is Working
BJP बोली- कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों में नहीं दम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, हथीन
कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों में दम नहीं है और जनता जानती है कि धरातल पर कौन काम कर रहा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे ने सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। पांडे ने कहा कि पार्टी अलग-अलग माध्यमों से अपने नेता को स्थापित करने का प्रयास कर रही है। जनता चुनावी प्रक्रिया की वास्तविकता से परिचित है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 99 सीटें मिलीं तो क्या उस समय वोट चोरी हुई थी? आगामी विधानसभा चुनावों पर उन्होंने कहा कि भाजपा सभी राज्यों में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा का उल्लेख करते हुए उन्होंने इन राज्यों में पार्टी की मजबूत स्थिति का दावा किया और बेहतर प्रदर्शन कर सरकार बनाने का विश्वास जताया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जय सिंह चौहान, भाजपा के मण्डल महामंत्री हरकेश शर्मा ,एम एल शर्मा आदि भी मौजूद रहे।