सफाई के लिए लाई मशीन, सड़क पर छोड़ गए

नवभारतटाइम्स.कॉम•
cleaning machine left on road traffic jam in faridabad
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

बाईपास रोड पर सेक्टर 28-29 के चौक के पास खड़ी सीवर सफाई मशीन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मशीन पिछले कई दिनों से सड़क के पास खड़ी है, लकिन न तो इससे सीवर लाइन की सफाई की जा रही है और न ही इसे वहां से हटाया जा रहा है। इसके चलते सड़क पर ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। वाहन चालकों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से जल्द समाधान कराने की मांग की है।