Congresss Protest March Demanding Transparency In Voter List
मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग, कांग्रेस ने निकाला मार्च
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेनो
वोट बचाओ-देश बचाओ आंदोलन के तहत कांग्रेस ने सोमवार को जेवर में आक्रोश मार्च निकालकर मतदाता सूची की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक और जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वैना रोड से तहसील तक मार्च निकाला। इस दौरान निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा की मांग की गई। इससे पहले ग्रेनो वेस्ट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर पर वोट रक्षक नियुक्त करने, मतदाता सूची की जांच और हटाए गए नामों का भौतिक सत्यापन करने की रणनीति बनाई गई। डॉ. रागिनी नायक ने कहा कि मताधिकार नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है।