स्वास्तिक चिह्न वाली ईंटें लगाने का विरोध

नवभारतटाइम्स.कॉम•
controversy over use of swastik bricks in sewer line in noida demand for removal
nNBT न्यूज, नोएडा

सेक्टर-49 में नई सीवरलाइन बिछाने के दौरान मैनहोल चैंबर में स्वास्तिक चिह्न वाली ईंटों के इस्तेमाल पर विवाद खड़ा हो गया है। नोएडा सिटिजन फोरम (NCF) और सेक्टर-49 आरडब्ल्यूए ने इस पर आपत्ति जताते हुए नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों से धार्मिक चिह्न वाली ईंटों को हटाने की मांग की है। सेक्टरवासियों और एनसीएफ से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि स्वास्तिक सनातन परंपरा में मंगल, कल्याण और शुभता का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक महत्व वाले इस चिह्न को सीवर के मैनहोल चैंबर में इस्तेमाल किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने मौके पर इस्तेमाल की गई ऐसी ईंटों को हटाकर उनकी जगह सामान्य ईंटों का इस्तेमाल करने की मांग की है। NCF की ओर से नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से मामले में तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।