विक्ट्री वन सोसायटी के स्ट्रक्चरल ऑडिट की उठाई मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
demand for structural audit in victory one society fear among residents due to falling plaster apprehension of mishap
nNBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : विक्ट्री वन सेंट्रल सोसायटी में इमारतों की खराब हालत पर लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि बिल्डिंग का रखरखाव न होने के कारण आए दिन प्लास्टर गिरने की घटना हो रही हैं। निवासी प्रशांत चौहान ने बताया कि परिसर में रखरखाव के नाम पर प्रबंधन कुछ नहीं कर रहा है। कई जगहों पर दीवारों और छतों से प्लास्टर उखड़ चुका है। इसके बावजूद प्रभावित हिस्सों की मरम्मत नहीं कराई जा रही। आरोप है कि आए दिन किसी न किसी टावर में प्लास्टर गिर रहा है। समय रहते बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं हुआ तो अनहोनी हो सकती है। लोगों ने ग्रेनो प्राधिकरण से जल्द से जल्द स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने व क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने के लिए मांग की है।