Faridabad Cough cold Medicines Missing In Government Hospital Patients Troubled
खांसी-जुखाम के बढ़े मरीज़, नहीं मिल रही दवा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज की उम्मीद लेकर पहुंच रहे मरीजों को दवाओं की कमी के कारण अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। बीके नागरिक अस्पताल में खांसी का सिरप, त्वचा संबंधी समस्याओं में इस्तेमाल होने वाली ट्यूब और कान दर्द की ड्रॉप उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों बुखार, जुकाम, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद जब उन्हें अस्पताल से सभी जरूरी दवाएं नहीं मिलतीं, तो बाहर से खरीदनी पड़ती हैं।