मंडी में फेंसिंग, टीन शेड व धर्म कांटे की सुविधा जल्द होगी पूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
fencing tin shed and weighbridge facilities to be completed soon in ballabgarh mandi
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़ : नई अनाज मंडी में धान खरीद, गेट पास और फसल उठान की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। किसानों को धान की कई किस्मों के एमएसपी से अधिक भाव मिल रहे हैं। यह बात हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल ने सोमवार को मंडी का निरीक्षण करने के दौरान कही। इस दौरान मंडी में फेंसिंग , टीन शेड और धर्म कांटा स्थापित करने की मांग सामने आई। चेयरमैन ने इन तीनों मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि धान खरीद सीजन समाप्त होने के बाद टीन शेड के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। फेंसिंग और धर्म कांटे की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।