दिवाली से पहले दुरुस्त होंगी सफाई और स्ट्रीट लाइटें

नवभारतटाइम्स.कॉम•
hathin to get cleanliness and street lights fixed before diwali municipal chairperson
nNBT न्यूज, हथीन : दिवाली के मद्देनजर शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और स्ट्रीट लाइटों को सुचारु बनाने की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता ने बताया कि त्योहार से पहले गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए कचरा उठाने, नालियों की सफाई और खराब स्ट्रीट लाइटों की पहचान कर उन्हें ठीक करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी से काम करने व समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए जाएंगे। चेयरपर्सन रेणु लता के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने कहा कि दीपावली खुशियों, स्वच्छता और रोशनी का पर्व है।