निवेश के टिप्स देने के बहाने ठगे पौने छह लाख रुपये, गुजरात से आरोपी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
investment scam accused arrested from gujarat duped nearly six lakh rupees
निवेश के बहाने ठगी में युवक काबू

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : निवेश के नाम पर पांच लाख 85 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुजरात के मेहसाणा का ठाकोर राजेश है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वॉट्सऐप ग्रुप से लोगों के मोबाइल नंबर जुटाकर निवेश के टिप्स देने के बहाने ठगी करता था। मामले में दो दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर क्राइम वेस्ट में शिकायत दी थी।