Kgmu Server Down Patients Facing Major Problems In Getting Registration Slips
KGMU : सर्वर डाउन है...पर्चा अभी नहीं बनेगा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : मरीजों को लंबी कतार से राहत दिलाने और सेवाओं को डिजिटल बनाने के लिए KGMU में करोड़ों रुपये की लागत से ‘नेक्स्ट जेन’ सॉफ्टवेयर शुरू किया गया है। उम्मीद थी कि इससे पंजीकरण से लेकर जांच और रिपोर्ट तक की प्रक्रिया तेज होगी, लेकिन हकीकत इससे अलग है। सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद से सर्वर डाउन होने की समस्या लगातार सामने आ रही है। इस कारण कहीं पर्चा बनवाने के लिए आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है, तो कहीं ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और भुगतान की सुविधा अटक रही है।