महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में कवियों ने बटोरीं तालियां

नवभारतटाइम्स.कॉम•
maharaja agrasen jayanti veer ras humour and satire poems garnered applause at kavi sammelan
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़ : अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण रहा। वीर रस, हास्य और व्यंग्य की कविताओं ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कवियों ने सैनिकों के बलिदान, तिरंगे के गौरव और सोशल मीडिया पर व्यूज-लाइक्स की दौड़ जैसे विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।