महर्षि वाल्मीकि, डॉ. आंबेडकर के बैनर फाड़ने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम•
noida uproar over tearing of maharshi valmiki and dr ambedkar banners warning of protest
nNBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि और डॉ. भीमराव आंबेडकर के बैनर फाड़े जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, छिजारसी स्थित सीजेएम अस्पताल के सामने और सेक्टर-63 थाने के सामने बैनर लगाए गए थे, जिन्हें नुकसान पहुंचाया गया है। उनका कहना है कि संबंधित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से कैमरों की फुटेज की जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और कार्रवाई करने की मांग की है। सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शाम पांच बजे शोभायात्रा निकाली जानी थी। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि शोभायात्रा से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वे आंदोलन करेंगे। मामले में पुलिस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।