Noidas Tritya Gupta Wins Silver Medal In Roller Skating Selected For National Championship
रोलर स्केटिंग में तृतीया गुप्ता ने जीता सिल्वर मेडल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज, नोएडा : तृतीया गुप्ता ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर XIX गर्ल्स रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। 24 से 26 सितंबर तक हुई प्रतियोगिता में तृतीया ने अंडर-9 इनलाइन कैटिगरी की 1 लैप रोड रेस में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन पारस पब्लिक स्कूल, टेकजोन-7, ग्रेनो ने सेक्टर-46 में कराया था। इस प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन नवंबर में कर्नाटक में होने वाली सीबीएसई नैशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह सेक्टर-128 स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में पढ़ती है।