राजदेव चौधरी बने एक्स-रे टेक्निशन असोसिएशन के अध्यक्ष

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rajdev chaudhary becomes the new president of x ray technician association up vows to resolve pending issues
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: राजदेव चौधरी को एक्स-रे टेक्निशन असोसिएशन , यूपी का अध्यक्ष और दिलीप को महासचिव निर्वाचित किया गया है। मनोज कुमार गुप्ता और मृत्युंजय मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। अर्जुन सिंह, अजीत कुमार, सुनील कुमार और मेधावी श्रीमाली उपाध्यक्ष चुने गए हैं। वीरेंद्र सिंह को संयुक्त सचिव, राहुल यादव को संगठन मंत्री, सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष और प्रदीप कुमार को संप्रेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी ने सोमवार को एक्स-रे टेक्निशन संवर्ग की लंबित समस्याओं के समाधान, पदोन्नति और समायोजन समेत कर्मचारियों के सेवा संबंधी हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजदेव चौधरी ने सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।