Samajwadi Partys Padayatra Strong Protest Against Bjp Governments Policies
समाजवादी पार्टी ने की पदयात्रा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
वोट चोरी और संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए से समाजवादी पार्टी ने रविवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में पदयात्रा निकाली। सपा के जिला प्रवक्ता विनोद लोहिया और जिला उपाध्यक्ष विक्रम टाइगर के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। पदयात्रा सेक्टर-150 के गोलचक्कर से शुरू होकर शहीद भगत सिंह पार्क में समाप्त हुई। सपा जिला प्रवक्ता विनोद लोहिया ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में आपातकाल जैसे हालात हैं और पूंजीपतियों का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के हितों की अनदेखी की जा रही है और उनका शोषण लगातार जारी है।