ममोलाका गांव में बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sub health center to be built in mamolaka village health services to be expanded
nNBT न्यूज, हथीन

स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि ममोलाका मंगोरका में उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है। विधायक ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन 187 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगा। भारतीय जन स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप भवन का निर्माण होगा। विधायक ने बताया कि इससे बुनियादी ढांचे का विकास होगा। उन्होंने बताया कि गहलब गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इसके लिए एस्टिमेट बन चुका है। भवन निर्माण के लिए भूमि का चयन भी कर लिया गया है। विधायक ने बताया कि उटावड़ पीएचसी को सीएचसी के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की गई है। आलीमेव गांव में पीएचसी का निर्माण के लिए भी स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से मांग की गई है। उन्होंने बताया कि हथीन सीएचसी में विशेष डॉक्टरों की नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।