वाल्मीकि के आदर्श एकता और प्रगति का आधार: नितिन नवीन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
valmikis ideals are the basis of unity and progress nitin naveen
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर सोमवार को चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क के वाल्मीकि मंदिर में सत्संग, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इस मौके पर नितिन नवीन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सत्य बोलने, धर्म के मार्ग पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने की सीख दी। उनके आदर्श ही भारत की एकता और प्रगति का आधार हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं सत्य, न्याय, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने भी शिरकत की। इसके अलावा उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर दिल्ली में दूसरी जगहों पर आयोजित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की।