4 New H1n1 Patients Found In Lucknow Health Department Issues Helpline Number
H1N1 के चार नए मरीज़ मिले, हेल्पलाइन नंबर जारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : राजधानी में सोमवार को स्वाइन फ्लू (H1N1) के चार नए मरीज मिले हैं। इनमें दो मरीज लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और दो SGPGI में मिले हैं। सभी मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की निगरानी कर रहा है। सीएमओ कार्यालय ने मरीजों की पुष्टि की है।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने लोगों से अपील की है कि बुखार, जुकाम, खांसी या इससे जुड़े अन्य लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर से सलाह लें। किसी भी आपात स्थिति में सीएमओ कार्यालय की हेल्पलाइन 0522-2622080 पर संपर्क किया जा सकता है।