LDA दिवाली पर लॉन्च करेगा 724 पीएम आवास

Contributed byAbhishek.Pandey1|नवभारतटाइम्स.कॉम
lda to launch 724 pm housing on diwali 1bhk flats for 8 10 lakhs
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : LDA निम्न आय वर्ग के लिए प्राइम लोकेशन पर दो हाउसिंग स्कीम लाने जा रहा है। पहली स्कीम अनंतनगर में अदिति अपार्टमेंट और दूसरी शारदा नगर विस्तार में बागश्वेरी योजना के नाम से होगी। इन दोनों योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 724 वन बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। LDA वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि दोनों योजनाओं को शासन की मंजूरी मिल गई है। इन फ्लैटों की कीमत 8 से 10 लाख रुपये रुरुपयेग। दिवाली के आसपास दोनों योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी है।