छत में लीकेज, 'सृष्टि' के निवासी परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम
छत में लीकेज, 'सृष्टि' के निवासी परेशान
n NBT न्यूज, लखनऊ : कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के एच-ब्लॉक में छत की लीकेज से निवासी परेशान हैं। निस्तारण के बजाय LDA के इंजिनियर्स निवासियों को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

 एच-ब्लॉक 004 के निवासी श्रेष्ठपाल सिंह चौहान ने बताया कि तीन-चार साल पहले दीवारों में सीलन आई थी। अब किचन, कॉमन बाथरूम और बालकनी की छत भी टपकने लगी है। अन्य फ्लैटों में भी यही हाल है। इस संबंध में एक्सईएन मनीष कुलश्रेष्ठ का कहना है कि वह जांच करवाएंगे कि संबंधित फ्लैट में लीकेज किन कारणों से हो रही है और समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।