होटल से विदेशी करंसी समेत 1.49 लाख उड़ाए, धरा

नवभारतटाइम्स.कॉम
hotel looted of foreign currency along with 149 lakh accused arrested
NBT न्यूज, रेवाड़ी : डहीना चौकी पुलिस ने सीहा बस स्टैंड स्थित एक होटल से 1 लाख 4 हजार रुपये और 1600 यूएई दिरहम (करीब 45,000 रुपये) चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव हांसाका निवासी तरुण के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की गई राशि में से 5000 रुपये बरामद हुए हैं। जांचकर्ता ने बताया कि गांव मसीत निवासी सुबेसिंह सीहा बस स्टैंड पर 'जतिन' नाम से होटल चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बीती 3 अगस्त को गांव हांसाका निवासी तरुण उनके पास आया और बोला कि उसे कुछ दिनों के लिए ठहरने की जगह चाहिए। इस पर उन्होंने होटल के साथ बना एक कमरा रहने के लिए उसे दे दिया। 12 अगस्त को वह किसी काम से रेवाड़ी गए थे। इसी दौरान सुबह 10 से 11 बजे के बीच तरुण उनके होटल के ऑफिस में घुसा और अलमारी में रखे 1 लाख 4 हजार रुपये और 1600 यूएई दिरहम चोरी कर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में उसकी करतूत सामने आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने थाना खोल में चोरी का केस दर्ज किया है।